Friday, March 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाBalrampur : अटल भवन पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत

Balrampur : अटल भवन पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत

लोकसभा चुनाव की तैयारियां, पंचायत प्रतिनिधियों में भरा जोश

रोहित कुमार गुप्ता

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां ने शुरू कर दी है। इसी के तहत भाजपा कार्यालय अटल भवन पर श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें लोकसभा श्रावस्ती क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, सभासद शामिल हुए। पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह रहे। उन्होंने प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश दुनिया में भारत अपना परचम लहरा रहा है। आज दुनिया में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में होने लगी है। भारत आज अपने गौरवशाली संस्कृति को प्राप्त कर रहा है। देश के तमाम समस्याओं का समाधान करते हुए विकास के अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। आप सभी उपस्थित लोग समाज में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। आप सभी पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना योगदान जिस प्रकार दे सकते हैं। उस प्रकार से कोई नहीं दे सकता है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि लोकसभा श्रावस्ती से भाजपा को आने वाले 2024 के चुनाव में प्रचंड मतों से विजई बनाना है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दीजिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नरायन मिश्रा ने कहा कि आप सभी लोग अपना बूथ मजबूत करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों और लाभार्थियों से बराबर संपर्क करें। अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी का लाभ लोगों तक पहुंचाये। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राव इंदजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की और सरकारी योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश भी दिया। इससे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा देवीपाटन मंदिर पर मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना की गई। केंद्रीय मंत्री के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

यह भी पढें : मस्जिद में तड़तड़ाई गोलियां, नमाज पढ़ने गए वृद्ध की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular