Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur - अज्ञात कारणों से आग लगी

Balrampur – अज्ञात कारणों से आग लगी

कई जानवर झुलसकर दम तोड़ दिएऔर कई लोगों का घर जलकर खाक हो गया,

रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर।शनिवार को उतरौला तहसील अन्तर्गत विकास खण्ड गेंडास बुजुर्ग के धुसवा बाजार के निकट रामपुर गांव में भीषण अज्ञात कारणों से आग लगी। जिसमें कई जानवर झुलसकर दम तोड़ दिय,और कई लोगों का घर जलकर खाक हो गया,करीब आधा दर्जन लोग घर से बेघर हो गए,लोगों के घर मे रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया है अग्नि कांड में हुए नुकसान से लोग रोते बिलखते हुए दिखे मौके पर स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचना देकर बुलवाया, दमकल के पहुंचने के बाद आग बुझाया गया, जबतक दमकल से आग बुझाया गया, तबतक लोगों के घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था,।
अब पीड़ित परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रात बिताने के लिये मजबूर हैं।पीड़ित परिजनों का कहना है कि अब हमारे पास न तो रात बिताने के लिये घर है खुले आसमान के नीचे रहना पड़ेगा, और न ही खाने के लिए अनाज बचा है,इतना ही नही पहनने के लिए एक भी कपड़ा भी नही बचा है लोगों ने यह भी बताया कि बच्चे या बड़े लोग दूसरा कपड़ा पहन लें अग्नि कांड में 3 भैंस भी गंभीर रूप से जल गई हैं,और दो जानवर जलकर मर गए हैं।अभी तक आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular