Sunday, February 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयBalochistan Attack: बस से उतारकर 9 यात्रियों की बेरहमी से हत्या

Balochistan Attack: बस से उतारकर 9 यात्रियों की बेरहमी से हत्या

बंदूकधारियों की दहशत से कांपा इलाका, बीएलएफ ने ली घटना की जिम्मेदारी

Balochistan Attack में पहचान पत्र देखकर पंजाबियों को बनाया गया निशाना

इंटरनेशनल डेस्क

क्वेटा। Balochistan Attack ने एक बार फिर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की भयावह हकीकत उजागर कर दी। सुर-दकाई इलाके में हथियारबंद उग्रवादियों ने क्वेटा से लाहौर जा रही यात्री बस को हाईवे पर रोक लिया। बंदूकधारियों ने यात्रियों के पहचान पत्र देखे और जिनके पास पंजाब प्रांत का पहचान पत्र था, उन्हें बस से उतारकर बेरहमी से गोलियों से भून डाला। इस हमले में नौ निर्दोष यात्रियों की मौत हो गई।

सहायक आयुक्त नवीद आलम के मुताबिक, झोब जिले के सुर-दकाई इलाके में दो बसों को निशाना बनाया गया। उग्रवादियों ने दोनों बसों को रुकवाया और यात्रियों से पहचान पत्र दिखाने को कहा। जैसे ही पंजाब प्रांत के नौ लोग मिले, उन्हें बस से नीचे उतारकर लाइन में खड़ा किया और मौके पर ही मार दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेजा गया।

बीएलएफ ने ली Balochistan Attack की जिम्मेदारी
प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। घटना के बाद पूरे इलाके में खौफ फैल गया। राजमार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई और सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने आशंका जताई है कि हमलावर पहाड़ियों में छिपे हो सकते हैं। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने घटना को अक्षम्य अपराध करार देते हुए कहा कि पहचान के आधार पर निर्दोष लोगों की हत्या किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अन्य जगहों पर भी हमले, सुरक्षाबलों ने विफल किए
इस Balochistan Attack के अलावा क्वेटा, लोरलाई और मस्तुंग में भी उग्रवादियों ने हमलों की कोशिश की, लेकिन वहां सुरक्षाबलों ने साजिश नाकाम कर दी। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि तीनों जगहों पर हमलों को विफल कर दिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं।

यह भी पढें: Love Triangle Murder Case: प्रेमी से कराई पति की दर्दनाक हत्या

क्यों निशाना बनते हैं पंजाबी?
बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे गरीब और उपेक्षित प्रांत माना जाता है, जो ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से सटा है। इस इलाके में गैस, खनिज और तटीय संपत्तियां जैसे प्राकृतिक संसाधन भरपूर हैं, लेकिन फिर भी विकास की भारी कमी है। बलूच विद्रोही अक्सर पंजाब प्रांत के लोगों और सीपीईसी (चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) परियोजनाओं से जुड़े लोगों को निशाना बनाते रहते हैं।

बलूच विद्रोहियों का मानना है कि पाकिस्तान सरकार और पंजाब के लोग बलूचिस्तान के संसाधनों का शोषण करते हैं। इस वजह से यहां पंजाबी समुदाय के खिलाफ हिंसक घटनाएं होती रहती हैं। इस Balochistan Attack ने एक बार फिर इस दर्दनाक सच्चाई को सामने ला दिया। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि Balochistan Attack में आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को मारकर कायरता की चरम सीमा पार कर दी है।

दहशत में लोग, बंद रास्ते
हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है और आम लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। इस Balochistan Attack ने साबित कर दिया कि बलूचिस्तान में कानून-व्यवस्था की हालत किस हद तक बिगड़ चुकी है। सुरक्षाबलों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें ताकि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। फिलहाल पूरे इलाके में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढें: IVF पर सरकार का बड़ा धमाका! बच्चा चाहिए तो पहले यह करना होगा!

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular