Thursday, March 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich : जब NIT के निदेशक से वार्ता कर DM ने दिव्यांग...

Bahraich : जब NIT के निदेशक से वार्ता कर DM ने दिव्यांग की कराई मदद

पिता के कैंसर रोग से पीड़ित होने पर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है छात्र

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। बहराइच के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के जनता दर्शन में उपस्थित होकर अपनी व्यथा बयां करने वाले दिव्यांग की मदद के लिए सीधे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) जालंधर के निदेशक को फोन लगा दिया। डीएम की अपील पर संस्थान के निदेशक बीटेक के दिव्यांग छात्र की पूरी एकेडिमिक और हास्टल फीस माफ करने का आश्वासन दिया। डीएम ने दिव्यांग छात्र को आश्वस्त किया कि उसे पात्रता के अनुसार अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ-साथ पिता के इलाज में भी हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा।
दरअसल, तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत ग्राम ककरहा निवासी (दोनों पैरों से माजू़र) दिव्यांग छात्र राजन जायसवाल पुत्र पन्नालाल जायसवाल शुक्रवार को डीएम के जनता दर्शन में पहुंचा था। उसने बताया कि वह एनआइटी जालंधर (पंजाब) का बीटेक फाईनल ईयर का छात्र है। उसकी पढ़ाई पर लगभग एक लाख रुपए प्रतिवर्ष का खर्च आता है। उसने बताया कि उसका ताल्लुक गरीब परिवार से है। पिता मज़दूर हैं और वर्तमान समय में वह कैंसर रोग से पीड़ित हैं। छात्र ने बताया कि अब तक परिवार ने जैसे तैसे उसकी फीस भरी है, किन्तु पिता के कैंसर रोग से पीड़ित हो जाने के कारण परिवार में अब इतनी सकत नहीं है कि उसकी फीस जमा कर सकें। उसने डीएम से अपनी फीस जमा कराने में आर्थिक मदद करने का अनुरोध किया। दिव्यांग छात्र की मार्मिक अपील पर डीएम ने तत्काल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जालंधर के निदेशक से मोबाइल पर वार्ता की। उन्होंने छात्र के बारे में विस्तार से बताया। इस पर संस्थान के निदेशक द्वारा डीएम को आश्वस्त किया गया कि छात्र से न तो ट्यूशन फीस ली जायेगी और न ही हास्टल शुल्क वसूल किया जाएगा, बल्कि संस्थान द्वारा छात्र की अलग से यथासंभव मदद भी की जायेगी। डीएम ने संस्थान के निदेशक से मात्र वार्ता ही नहीं किया, उन्होंने अर्द्ध शासकीय पत्र भी प्रेषित किया है। दिव्यांग छात्र ने डीएम को बताया कि उसे पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति तथा दिव्यांग पेंशन प्राप्त हो रही है। डीम ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए छात्र की हौसला अफज़ाई करते हुए बिना किसी चिन्ता के अपनी पढ़ाई जारी रखने की सीख दी। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढें : जब दीवान की मूंछें देखकर रुक गए कप्तान, जानें फिर क्या हुआ

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular