चुप्पी तोड़ किशोरियों ने साझा किया अपना अनुभव
संवाददाता
बहराइच। जब से इस धरती पर मनुष्य है, तब से मासिक धर्म है। यानि मासिक धर्म नहीं तो मनुष्य भी नहीं। यह कहना है राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के महाप्रबंधक डॉ वेद प्रकाश का। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर आयोजित वेविनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का इतना महत्व है कि पूरे विश्व में 28 मई को इसे एक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसलिए इसके महत्व पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड का प्रयोग और उसके सही निपटान के साथ स्कूलों में महिला शौचालय और उसमें रनिंग वाटर की आवश्यकता पर बल दिया जिससे मासिक धर्म के दौरान लड़कियों की शिक्षा प्रभावित न हो।
मासिक धर्म के चलते किशोरियों पर होने वाले प्रभाव के बारे में बताते हुए उप महाप्रबंधक डॉ आनंद अग्रवाल ने कहा कि एक समय था जब 31 प्रतिशत किशोरियां मासिक धर्म के कारण स्कूल जाना छोड़ देती थीं। हालांकि अब काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ बच्चा जन्म ले, इसके लिए मासिक धर्म की स्वच्छता और पोषण पर को जन आंदोलन की धार देनी होगी। इसके लिए किशोरों को भी जागरूक करना होगा। आरकेएसके कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ योगिता जैन ने बताया कि मासिक धर्म आना शरीर का सामान्य बदलाव है जो एक किशोरी को माँ बनने के लिए तैयार करता है साथ ही यह स्वस्थ शरीर होने का संकेत देता है। उन्होंने बताया कि मासिक चक्र शुरुआत के दो या तीन साल अनियमित हो सकता है इसमें घबड़ाने की बात नही होती है। उन्होंने बताया कि 3 से 5 दिन के बाद भी मासिक धर्म रहने पर, एक दिन में 3 या 4 पैड से अधिक लगने पर, 9 या 10 वर्ष की आयु से पहले मासिक धर्म आने पर अथवा किसी तरह का इंफेक्शन होने पर तुरंत डाक्टरी सलाह लेने की जरूरत है।
इस मौके पर आगाखान की कार्यक्रम समन्वयक नीरजा ने बताया कि लॉक डाउन के चलते कई किशोरी समूहों को वर्चुअल जानकारी के माध्यम से किशोर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया है। इस बीच उन्होंने 18 वर्ष से अधिक उम्र की किशोरियों को कुछ मेडिकल किट पैकिंग का काम देकर अल्प समय के लिए रोजगार भी मुहैया कराया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आरकेएसके के जिला समन्वयक राकेश गुप्ता ने बताया कि जनपद में 10 से 19 साल के 1.94 लाख किशोर, कार्यक्रम से जुड़े हैं। इसमें 6500 किशोरों ने पोषण पर और 357 किशोरियों ने मासिक धर्म से संबंधित समस्यायों का समाधान साथिया केंद्रों से किया है। नवाबगंज ब्लॉक के सोरहियां की मयूरी वर्मा ने बताया कि मासिक धर्म को लेकर अभी भी गांव में जागरूकता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम सहेलियां तो आपस में बात कर लेती हैं लेकिन घर में अभी उस तरह का माहौल नहीं है। जहान शेख रिसिया की केसरानी ने पोषण वाटिका लगाया है उन्होंने अपनी हमजोली को भी पोषण वाटिका के लिए प्रेरित किया है। लॉक डाउन में इसी पोषण वाटिका से काम चलता है। मुंझाहवां की अंजली कुमारी ने सवाल किया कि लॉक डाउन में यदि किसी किशोरी को कोई शारीरिक समस्या हो तो वह क्या करे। इसके लिए उन्हें विभागीय महिला डॉक्टर का नंबर सभी को उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर आगा खान फाउंडेशन से नमिता, ममता फाउंडेशन से डॉ काजी तथा सीफार से सुशील वर्मा उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि 1 जून से 18 साल से ऊपर वालों को भी कोविड का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक के अध्ययन के अनुसार जिन लोगों को कोविड का दूसरा टीका लगे 15 दिन से अधिक का समय हो गया था, उनमें से केवल 0.03 प्रतिशत ही कोरोना से संक्रमित हुए और संक्रमण के बाद काम समय में स्वस्थ भी हो गए। इसलिए उन्होंने सभी से अपील किया कि कोविड का टीका अवश्य लगवा लें। साईं गांव उपकेंद्र की एनम प्रमिला के नेतृत्व में कोविड प्रोटोकाल के तहत मासिक स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयीं किशोरियों को पोषण हेतु हरी साग सब्जी तथा आयरन गोली खाने की सलाह दी गयी। उन्होंने किशोरियों से सेनेट्री पैड इस्तेमाल करने का भी सुझाव दिया। इस मौके पर सीएचओ कंचन पाल, आशा बन्ना मिश्रा, आशा सीमा पांडेय, अंजना पांडेय सहित किशोरियाँ मौजूद रहीं।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
