Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:DM ने CHC फखरपुर, कैसरगंज का किया निरीक्षण

Bahraich News:DM ने CHC फखरपुर, कैसरगंज का किया निरीक्षण

संवाददाता

बहराइच। जनपद में कोविड टीकाकरण का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फखरपुर का निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रत्यूष सिंह से टीकाकरण के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के 66 लोगों का, 45 वर्ष से अधिक आयु के 12 लोगों का प्रथम एवं 05 लोगों का द्वितीय तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के 04 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इसके अलावा ओपीडी में 71 मरीजों का उपचार किया गया है तथा 07 मरीज सीएचसी में भर्ती है। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रत्यूष सिंह को निर्देश दिया कि अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत अधिक से अधिक लक्षित वर्ग का टीकाकरण कराकर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने का प्रयास करें।

यह भी पढें : बाइक से टकराकर पानी भरे गड्ढे में गिरी कार, छह की मौत

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैसरगंज के एमसीएच विंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पारले चीनी मिल परसेंडी द्वारा लगाये जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने पर मौजूद मिल के महाप्रबंधक अनिल सकूजा द्वारा बताया गया कि अभी सीएचसी द्वारा फाउंडेशन तैयार नही कराया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा प्लांट स्थापना में बरती गयी लापरवाही व उदासीनता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने के निर्देश दिये। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी से भी स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। इसके अलावा दो दिवस में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए फाउंडेशन तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने इसी प्रकार डिलीवरी प्वाइंट का भी निरीक्षण किया तथा नर्स मेंटर सोनी वर्मा से अब तक हुई डिलीवरी के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा. चन्द्र ने चिकित्सालय मे मौजूद लोगो से कोविड वैक्सीनेशन के बारे भी जानकारी प्राप्त करते हुए अधिक से अधिक टीका लगवाने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि क्लस्टर के अंतर्गत कराए जा रहे कोविड टीकाकरण में अधिक से अधिक लोगों को टीका लगया जा सके। इसके लिए सभी सार्थक प्रयास किए जाय। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर बुलावा पर्ची भेजें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोगों का टीकाकरण हो सके। डिलीवरी प्वाइंट का भी निरीक्षण किया तथा नर्स मेंटर सोनी वर्मा से अब तक हुई डिलीवरी के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर एसडीएम महेश कुमार कैथल, तहसीलदार शिव प्रसाद, पारले के महाप्रबंधक अनिल सकूजा, एसएचओ धनंजय सिंह, डॉ वीके सिंह, कारखाना प्रबन्धक अनिल यादव सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

यह भी पढें : डीजल पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular