Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:DM ने ज़रूरत मन्दों को वितरित किया कम्बल

Bahraich News:DM ने ज़रूरत मन्दों को वितरित किया कम्बल

संवाददाता

बहराइच। अत्यधिक ठण्ड व शीतलहरी से राहत पहुॅचाये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने बृहस्पतिवार की देर रात अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस., मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवन्त सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पवन कुमार, तहसीलदार सदर राज कुमार बैठा व अन्य अधिकारियों के साथ रोडवेज़ पहुच कर ज़रूरतमन्द मुसाफिरों, रिक्शा चालकों व वृद्धजनों को कम्बल का वितरण किया। अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहरी से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के दृष्टिगत निराश्रित एवं असहाय तथा कमज़ोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुॅचाये जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम डिपो (रोडवेज़ बस स्टैण्ड) के निकट स्थित रैन बसेरे का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर निर्देश दिया कि शासन की मंशानुरूप रैन बसेरे में सभी आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किये जायें तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शीत लहर के दृष्टिगत मानक के अनुसार अलाव का प्रबन्ध कराये जाने का भी निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि रोडवेज़ पर कम्बल वितरण के पश्चात अपर जिलाधिकारी व ईओ नगर पालिका ने अन्य अधिकारियों के साथ जिला चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर जाकर ज़रूरतमन्दों को कम्बल का वितरण किया।

यह भी पढ़ें : क्राइम ब्रांच के 24 पुलिस कर्मी एक साथ लाइन अटैच

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular