संवाददाता
बहराइच। जिले के रुपईडीहा थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को 920 ग्राम नेपाली चरस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि एसआई हरीश सिंह एसआई अजय कुमार तिवारी बार्डर गश्त कर रहे थे।एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर इन लोगों ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान इसके छोटे से झोले में 920 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अकबर अली पुत्र नज़ीर अली निवासी सुजौली बाबाकुट्टी थाना रुपईडीहा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : चौकी प्रभारी निलंबित, आरक्षी लाइन हाजिर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
