Tuesday, April 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:45 लाख की चरस बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

Bahraich News:45 लाख की चरस बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता

बहराइच। जिले के नानपारा थाने की पुलिस ने महिला उपनिरीक्षक व सिपाहियों की मदद से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में नेपाल से तस्करी कर लाई गई चरस को बरामद किया है। गहन पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि नानपारा कोतवाल हर्षवर्धन सिंह को गुरुवार शाम जानकारी मिली की नेपाल से तस्करी कर मादक पदार्थ लेकर तस्कर महिला तस्कर के जरिए किसी अन्य तस्कर को डिलीवरी की फिराक में है। यह जानकारी उन्होंने अफसरों को दी। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव के पर्यवेक्षण में निरीक्षक अपराध राजेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अजय तिवारी, सुरेश यादव, अनुज त्रिपाठी, महिला उपनिरीक्षक रम्भा गुप्ता, सिपाही अभिषेक सिंह, मुकेश कुमार, महिला सिपाही रजनी पांडेय, निधि तिवारी को साथ लेकर दबिश दी। ककरी मोड़ के पास एक संदिग्ध महिला को रोका गया। महिला सिपाहियों ने उसकी तलाशी ली। उसके पास से 1.600 किग्रा चरस बरामद हुई, जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 45.15 लाख आंकी गई है। गिरफ्तार महिला तस्कर की पहचान बेलदारनटोला निवासनी सुरैय्या पत्नी मोहम्मद राशिद उर्फ गुड्डु के रूप में हुई। पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पूर्व में भी एक बार वह मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार की जा चुकी थी। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढें : 97 फीसद से अधिक लोगों ने टीकाकरण अभियान को सराहा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular