Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:31 मार्च तक कराएं ओटीएस में पंजीकरण

Bahraich News:31 मार्च तक कराएं ओटीएस में पंजीकरण

संवाददाता

बहराइच। अधीक्षण अभियन्ता एएस रघुवंशी ने बताया कि जनपद के अन्तर्गत आने वाले समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के घरेलू (एल.एम.वी.-01) एवं निजी नलकूप (एल.एम.वी.-05) विद्युत उपभोक्ताआें हेतु ‘एक मुश्त समाधान योजना‘ अन्तर्गत पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मार्च 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च 2021 तक कर दी गयी है। इच्छुक उपभोक्ता 31 मार्च 2021 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के समय उपभोक्ताओं को 31 जनवरी 2021 तक के अपने बकाया मूल धनराशि का 30 प्रतिशत एवं 31 जनवरी 2021 के उपरान्त के मासिक बीजकों की धनराशि जमा करनी होगी। विद्युत उपभोक्ताओं को समस्त मूल बकाया धनराशि एवं वर्तमान मासिक बिल को विलम्बतम 31 मार्च 2021 तक जमा करने पर 31 जनवरी 2021 तक के बकाये पर लगा अधिभार 100 प्रतिशत समाप्त कर दिया जायेगा। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक विद्युत उपभोक्ता सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी, सी.एस.सी. पर सम्पर्क कर सकते हैं एवं स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल डब्लूडब्लूडब्लू यूपीएनर्जी डाट इन पर पंजीकरण कर सकते हैं। विभाग से सम्बन्धित किसी भी जानकारी हेतु टोल-फ्री नम्बर 1912 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular