Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:20 लाख की ब्राउन शुगर बरामद

Bahraich News:20 लाख की ब्राउन शुगर बरामद

संवाददाता

बहराइच। दरगाह थाने की पुलिस ने असोम रोड पर एक मादक पदार्थ तस्कर को धर दबोचा। उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई है। यह किसी डोप पैडलर को डिलीवरी देने जा रहा था। दरगाह एसएचओ मधुप नाथ मिश्रा को बुधवार को भनक लगी कि असोम रोड पर केडिया मिल के बीच किसी मादक पदार्थ तस्कर की गतिविधि देखी जा रही है, यह जानकारी उन्होंने अफसरों को दी। पुलिस ने दबिश देकर एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंसूर गंज निवासी मुश्ताक के रूप में हुई। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढें : नकली नोटो का कारोबार करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular