संवाददाता
बहराइच। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 21562 लाभार्थियों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण हेतु प्रथम किश्त का वर्चुअल माध्यम से हस्तान्तरण किया गया। इसमें जनपद के 196 लाभार्थी सम्मिलित हैं। प्रथम किश्त के रूप में प्रत्येक लाभार्थी के खाते में चालीस हज़ार की धनराशि हस्तान्तरित की गयी है। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी शम्भु कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह तथा मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 10 लाभार्थी भी मौजूद रहे। एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किये गये दैवीय आपदा ग्रस्त 10 लाभार्थियों विकास खण्ड फखरपुर के ग्राम मझारा तौकली के नान्हू, शत्रोहन, गुरुदीन व ओमकार, ग्राम बौण्डी के अर्जुन, इस्लाम व सरजू, ब्लाक चित्तौरा के ग्राम खलीलपुर की राजेश्वरी, सुसरौली के राधेश्याम तथा सिंगहा की सुमिरता को जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह के साथ कम्बल का वितरण किया।
यह भी पढें : अनुसूचित जाति के आवास विहीन कुष्ठ रोगियों को अब मिलेगा आवास
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
