Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: UPSC में चयनित आनन्द सिंह ने DM से की शिष्टाचार...

Bahraich News: UPSC में चयनित आनन्द सिंह ने DM से की शिष्टाचार भेंट

संवाददाता

बहराइच। जनपद के विकास खण्ड हुज़ूरपुर अन्तर्गत ग्राम सिंहपुर निवासी आनन्द सिंह पुत्र मधुरेश सिंह ने लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में 533वीं रैंक हासिल की है। अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हुए आनन्द सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित चैम्बर में परिवारिजन के साथ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र से शिष्टाचार भेंट की। जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने आनन्द सिंह को सफलता के लिए बधाई देते हुए मुॅह मीठा कराया तथा स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए श्री सिंह के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें : बीसी संचालक से चार लाख लूटकर बदमाश फरार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular