विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में लाइन लास घटाने व वसूली बढ़ाने का निर्देश
संवाददाता
बहराइच। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियन्ता डॉ. अनिल पाण्डेय ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान लाइन हानियां कम किये जाने को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लाइन हानियां घटाये जाने की कार्य योजना एवं उसकी प्रगति, बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं की भुगतान की स्थिति, नेवर पेड उपभोक्ताओं से राजस्व की वसूली, बिलिंग की स्थिति, क्षतिग्रस्त परिवर्तकों को बदलने की स्थिति, 1912 पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति एवं वर्कशाप में परिवर्तक उपलब्धता इत्यादि की समीक्षा की। राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर उप खण्ड अधिकारी मटेरा व रंजीतपुर को सचेत करते हुए 30 अप्रैल तक स्थिति में सुधार जाये जाने का निर्देश दिया गया। पाण्डेय द्वारा बिलिंग एजेन्सी मेसर्स टी.डी.एस. के प्रतिनिधियों को त्रुटि रहित एवं समयबद्धता के साथ बिलिंग कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक के उपरान्त मुख्य अभियन्ता द्वारा बड़े उपभोक्ताओं की चेकिंग अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान श्री पाण्डेय ने 33 के.वी. पर विद्युत सप्लाई प्राप्त कर रहे उपभोक्ता मेसर्स सुदेश इण्डस्ट्री प्रा.लि. स्वीकृत भार 4100 केवीए एवं मेसर्स कान्ती स्टील प्रा.लि. स्वीकृत भार 800 केवीए संयोजनों पर चेकिंग टीम के साथ पहुॅच कर निरीक्षण किया। मुख्य अभियन्ता ने परिवर्तकों की उपलब्धता एवं अनुरक्षण कार्य का जायज़ा लेने के उद्देश्य से परिवर्तक वर्कशाप बहराइच एवं भण्डार केन्द्र बहराइच का औचक निरीक्षण भी किया। मुख्य अभियन्ता ने जनपद के सुदूर ग्रामीण उपभोक्ताओं के परिसर का निरीक्षण कर बिल प्राप्त होने एवं उपभोक्ता समस्याओं के बारे में भी फीड बैक प्राप्त की। की। बैठक में अधीक्षण अभियन्ता मुकेश बाबू, अधिशासी अभियंता नानपारा कृष्ण कुमार, कैसरगंज के सुनील कुमार गुप्ता, परीक्षण खण्ड के रमेश सिंह सहित समस्त उप खण्ड अधिकारी तथा बिलिंग एजेंसी मेसर्स टीडीएस के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
यह भी पढें : जेल में निरुद्ध आजम खान के प्रति भाजपा सांसद ने दिखाई दरियादिली
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
