Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: DM ने जल परीक्षण प्रयोगशाला का किया औचक निरीक्षण

Bahraich News: DM ने जल परीक्षण प्रयोगशाला का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता

बहराइच। जनपद वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने तथा जल जनित रोगों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने जल निगम के जिला स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला का औचक निरीक्षण कर प्रयोगशाला द्वारा जल परीक्षण से सम्बन्धित संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए स्वयं भी जल की गुणवत्ता का परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि जल निगम का उद्देश्य है कि हर घर को शुद्ध जल की व्यवस्था, जल की गुणवत्ता में सुधार और जल जनित रोगों में कमी लाना है। शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के जल नमूनों का डिटेल प्राप्त कर प्रतिदिन लगभग 20 जल नमूनों का 11 पैरामीटर पर परीक्षण किया जाता है। इस प्रकार जनपद स्तर पर प्रत्येक माह 200 से 300 जल नमूनों का परीक्षण के उपरान्त परीक्षण रिपोर्ट को आनलाइन माध्यम से जल जीवन मिशन की बेवसाइट पर अपलोड किया जाता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि रेण्डमली जल नमूने प्राप्त कर भी परीक्षण किया जाय। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, अधि. अभि. जल निगम सौरभ सुमन, अवर अभियन्ता शैलेन्द्र कुमार, पवन कुमार, सौरभ कुमार, लैब प्रभारी शमशाद अहमद व अन्य सम्बन्धी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : टिकैत के इस ऐलान से तीन राज्य के लाखों लोगों को तगड़ा झटका

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular