संवाददाता
बहराइच। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने नीति आयोग के अनटाइड फण्ड से कार्यदायी संस्था उप्र सहकारी विधायन एवं शीतगृह संघ लि. पैक्सफेड द्वारा विकास खण्ड तेजवापुर के ग्राम गजपतिपुर में निर्मित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र व नगर संसाधन केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिला सुनीता, रागिनी व बीना की गोदभराई तथा रामू व मोहित का अन्नप्रासन्न कराया। इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को फल व बिस्कुट वितरण के साथ-साथ बच्चों को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने निरीक्षण के दौरान बच्चों से सब्जियों व खाद्य सामग्री के नाम, सब्जियों व खाद्य सामग्री में पाये जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए बच्चों को आवश्यक सीख भी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को भी सलाह दी कि नियमित रूप से आयरन की गोली का सेवन करने व टीकाकरण कराते रहे। जिलाधिकारी ने बाउण्ड्रीवाल व नगर संसाधन केन्द्र की रंगाई, पोताई कराने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी तेजवापुर अनुज व सहायक अभियन्ता पैक्सफेड चन्द्र प्रकाश त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : दूसरे दिन भी JE संगठन ने किया उपवास
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
