Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: DM ने आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपा चाभी व...

Bahraich News: DM ने आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपा चाभी व मिष्ठान

संवाददाता

बहराइच। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा धनतेरस के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 06 लाभार्थियों को आवासों की चाभी, 05 लाभार्थियों को आवास के प्रथम किस्त का प्रमाण पत्र मिष्ठान के साथ वितरण किया गया। जिलाधिकारी डा. चन्द्र ने सूफीपुरा की चित्रा सिंह, कानूनगोपुरा उत्तरी के शारदा प्रसाद व मुन्नी देवी, घसियारीपुरा के प्रमोद कुमार व हनुमान प्रसाद एवं कानूनगोपुरा की मीना देवी को आवास की चाभी का वितरण किया। इसके अलावा गुलामअलीपुरा के मुरारी व निर्मला, हमजापुरा के मैनी व तेती एवं इमामगंज के नाजनी आवास की प्रथम किस्त का प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर एडीएम मनोज, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्रा, प्रशिक्षु पीसीएस अमन देओल, परियोजना निदेशक डूडा संजय सिंह व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : पत्नी की हत्या में पति व ससुर को आजीवन कारावास

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular