पराली व फसल अवशेषों की जनपद में शुरुआत कराई बिक्री
बिपुल इण्डस्ट्रीज अब तक खरीद चुका है 79 लाख का फसल अवशेष
डीएम की अपील-फसल अवशेषों व पराली को जलाएं न, बेंचकर कमाएं पैसा
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। बूंद-बूंद से गागर भरने की कहावत को चरितार्थ करने के लिए देवीपाटन मण्डल के बहराइच जिले के डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा आकांक्षात्मक जनपद के लिए एक अभिनव पहल की गयी है। जिलाधिकारी ने अपने सरकारी आवास तथा कार्यालय परिसर में लगे हुए पेड़ पौधों से झड़ने वाली सूखी और निष्प्रयोज्य पत्तियों तथा अवशेषों को एकत्र करवा कर जिले की नामचीन इण्डस्ट्री मेसर्स विपुल इंडस्ट्रीज आसाम रोड चौराहा रिसिया बहराइच के हवाले कर कम्पनी के प्रबन्धक राम रतन अग्रवाल से 09 हज़ार 975 का चेक प्राप्त किया। बता दें कि यह कम्पनी पराली, फसल अवशेषों एवं पौधों की पत्तियों का उपयोग कर पिलेट्स का निर्माण करती है। डीएम ने कहा कि विपुल इंडस्ट्रीज से प्राप्त होने वाली धनराशि को कलेक्ट्रेट तथा आवास पर पौधरोपण हेतु खर्च किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में हमारी धरा सुन्दर व जीवंत बनी रहे। साथ ही वृक्षों से गिरने वाली पत्तियों से आय भी हो सके। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की यह पहल कृषि प्रधान जनपद के किसानों के लिए एक नसीहत बनेगी। अब जिले के किसान भी अपने खेत-खलिहानों से पेड़ पौधों की पत्तियां, फसल अवशेष विशेष कर गन्ना की पत्तियां व पराली इत्यादि को एकत्र कर पिलेट्स का निर्माण करने वाली इकाई को बेंच कर अपने लिए अतिरिक्त आमदनी कर सकते हैं। उनके द्वारा ऐसा करने से पर्यावरण प्रदूषण को कम करने, आग लगने की घटनाओं को न्यून से न्यूनतम करने, आवासीय परिसर तथा कार्यस्थल के आस-पास के वातावरण को ईको फ्रेंडली बनाने के साथ साथ-जन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहयोग कर सकते हैं। इस पूरी कवायद के दूसरे पक्ष पर अगर नज़र डाली जाय तो आपूर्तिकर्ता ईकाई तैयार किये गये पिलेट्स की आपूर्ति एनटीपीसी के ऊर्जा संयंत्रों को करेगी, जिससे किसानों का यह प्रयास अपनी आय में वृद्धि के साथ साथ राष्ट्र निर्माण के भी काम आयेगा। शायद इसी को कहते हैं कि आम के आम और गुठलियों के दाम।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी ने कल शाम अपने सरकारी आवास पर स्वयं, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, उप कृषि निदेशक टीपी शाही, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी नेहा खान, डा. पीयूष नायक तथा अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के श्रमदान से एकत्र की गयी पत्तियों व फसल अवशेष को एकत्र कर नगर पालिका परिषद द्वारा उपलब्ध कराये वाहन पर लोड़ कराकर विपुल इण्डस्ट्रीज को भिजवाया। जिलाधिकारी का यह प्रयास आवास तक ही सीमित न रहा। शुक्रवार को भी यह सिलिसिला कलेक्ट्रेट परिसर में जारी रहा। जहॉ पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, उप निदेशक कृषि के साथ परिसर के अवशेष को एकत्र कर इंडस्ट्री को भिजवाया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र द्वारा जनपद के कृषकां, बागान मालिकान व वन विभाग सहित अन्य विभागो से अपील की है कि पराली/फसल अवशेषों, पेड़-पौधों की पत्तियों को कदापि आग के हवाले न करें बल्कि उसकी बिक्री कर लाभ अर्जित करें, जिससे पर्यावरण प्रदूषण पर विराम लगने के साथ-साथ आग की घटनाओं पर अंकुश लग सके। मेसर्स विपुल इंडस्ट्रीज के मालिक रामरतन अग्रवाल ने बताया कि इंडस्ट्रीज द्वारा जनपद में फसल अवशेष का 79 लाख रूपये किसानों को भुगतान किया गया है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
