संवाददाता
बहराइच। जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा 02 पालियों में परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानंजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बाबू राम के साथ स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय, तारा महिला इण्टर कालेज, आजाद इण्टर कालेज, राजकीय इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, महाराज सिंह इण्टर कालेज व किसान पी.जी. कालेज के 02 केन्द्रों पर 02 पालियों में बी.एड प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हुई। अपरान्ह 02 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक सम्पन्न हुई द्वितीय पॉली की प्रवेश परीक्षा का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह व उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस के साथ प्रवेश परीक्षा का जायज़ा लिया। इस अवसर पर उप नोडल अधिकारी/आब्ज़र्वर डॉ. सूर्यभान रावत, जिला गन्ना अधिकारी शैलेष मौर्य सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : हरियाणा के पूर्व सीएम का इण्टर का रिजल्ट अटका
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
