Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: 75 हजार का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Bahraich News: 75 हजार का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता

बहराइच। जिले के जरवल रोड थाने की पुलिस ने रूदायन मोड़ पर गुरुवार को एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को दबोच लिया है। उसके पास से बड़ी मात्रा में मारीजुआना बरामद किया गया है, जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 75 हजार आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि जरवल रोड एसएचओ बृजेश कुमार पाण्डेय को भनक लगी कि एक मादक पदार्थ तस्कर रूदायन चौराहे की ओर आने वाला है। वह नेपाल से बड़ी मात्रा में गांजा जिसे अंतरराष्ट्रीय नशे के सौदागर मारीजुआना नाम से जानते हैं, तस्करी कर लाया है। इसकी डिलीवरी किसी अन्य तस्कर को दी जानी है। मारीजुआना मुंबई ले जाया जाना है। इसकी जानकारी उन्होंने अफसरों को दी। एएसपी सिटी कुंवर ज्ञानन्जय सिंह व सीओ कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में दरोगा कैलाश नाथ, सिपाही विजय कुमार, अमित मिश्रा को दबिश को भेजा गया। पुलिस ने रूदायन चौराहे पर नाकेबंदी की गई। संकेत मिलते ही एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली गई। इस व्यक्ति के थैले में कपड़े के बीच छिपाकर रखा गया 750 ग्राम मारीजुआना पकड़ा गया। जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 75 हजार आंकी गई है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान इसी थाने के अलीनगर के मजरे मिर्जापुरवा निवासी बृजेश के रूप में हुई। उसके विरुद्ध थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : सुबह छह से रात नौ बजे खुलेंगी राशन की दुकानें

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular