Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: 6814 किसानों से होगी पीएम किसान सम्मान निधि की वसूली

Bahraich News: 6814 किसानों से होगी पीएम किसान सम्मान निधि की वसूली

संवाददाता

बहराइच। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिले के 6814 अपात्र किसान भी सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे थे। अब प्रशासन द्वारा इनके खाते से सम्मान निधि का धन लिया जाएगा। इसके लिए सभी किसानों की सूची बनकर तैयार हो गई है। संबंधित बैंक खाते से पैसा लिया जाएगा जो लोग पैसा निकाल चुके हैं, उन लाभार्थियों से रुपये लिए जाएंगे। किसानों की आय बढ़ाने और अन्य कृषि मदद में सहयोग के लिए केंद्र सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो-दो हजार रुपये लाभ दिया जा रहा है। जिले के 70 हजार से अधिक किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रत्येक तीन माह पर भेजा जा रहा है, लेकिन इस योजना में भी सेंधमारी कर दी गई है। कई आयकार दाता, मृतक और अपात्र किसानों के नाम पर योजना का लाभ लिया जा रहा था। इसका खुलासा उप कृषि निदेशक की जांच में हुआ है। उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने बताया कि जिले के 6814 ऐसे किसान हैं, जिनसे वसूली की जाएगी। उप कृषि निदेशक ने बताया कि यह किसान आयकरदाता होने के साथ दूसरे के खाते और आधार से रुपये ले रहे हैं। जबकि 100 से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद इनके खाते में रुपये भेजे जा रहे हैं। उपकृषि निदेशक ने बताया कि ऐसे किसानों से सम्मान निधि योजना की वसूली संबंधित बैंक द्वारा की जाएगी। सभी पैसा सरकार के वापस खाते में भेजा जाएगा। योजना में छह हजार से अधिक फर्जीवाड़ा होने से अधिकारियों में हड़कंप है। अब ऐसे सभी किसानों से वसूली की जाएगी। सभी किसानों की सूची बनकर तैयार हो गई है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular