संवाददाता
बहराइच। जिले के नानपारा थाने की पुलिस ने महिला सिपाहियों की मदद से पकरिया देवरा गांव में एक महिला तस्कर को चरस के साथ पकड़ा है। उसके पास से 38 लाख रुपए की चरस बरामद हुई है। एसएसपी केशव कुमार चौधरी ने आज यहां बताया कि नानपारा के प्रभारी निरीक्षक शमसेर बहादुर सिंह ने आज सरहद पार से तस्करी कर मादक पदार्थ की खेंप लाए जाने की सूचना पर उपनिरीक्षक भुद्दुर वर्मा, सिपाही मधुकर अवस्थी, अजय सिंह, राघवेन्द्र मौर्य, निरूपम दुबे, महिला सिपाही मनोरमा राय, किरन चौधरी को क्षेत्र में भेजकर नाकेबंदी कराई। पकरा देवरिया गांव में महिला सिपाहियों की मदद से एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से 1.250 किग्रा चरस बरामद की गई, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 38 लाख रुपए बताई जा रही है। महिला तस्कर की पहचान पकरा देवरा गांव निवासनी नसीबुन के रूप में हुई। गिरफ्तार महिला तस्कर के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग दर्ज कर जेल रवाना किया गया।
यह भी पढें : तीन हफ्ते तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, इनका मार्ग बदला
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
