Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : 31 अगस्त को आयोजित होगा आनलाइन बेरोजगार मेला

Bahraich News : 31 अगस्त को आयोजित होगा आनलाइन बेरोजगार मेला

आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 29 अगस्त

संवाददाता

बहराइच। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, बहराइच द्वारा 31 अगस्त को प्रातः 10 बजे से आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत बेरोजगार अभ्यर्थी ही आनलाइन आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं। आनलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रही कम्पनियां आवेदित, प्रतिभागी बेरोजगार अभ्यर्थियों से उनके मोबाइल पर सम्पर्क कर साक्षात्कार करेंगी। कुमार ने बताया कि रोजगार मेला आनलाइन आयोजित हो रहा है इसलिए किसी भी दशा में बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजन कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि आनलाइन रोजगार मेले में कुल 07 कम्पनियां प्रतिभाग कर रही हैं। एलआईसी एजेन्ट रिकू्रटमेन्ट एजेन्सी द्वारा एजेन्ट पद हेतु हाईस्कूल उत्तीर्ण, स्मार्ट टच, इन्फ्रास्टक्चर्स प्रा.लि. हेल्पर, साइड इन्चार्ज, कम्प्यूटर आपरेटर, प्रोजेक्ट मैनेजर पद हेतु हाईस्कूल उत्तीर्ण, कल्याणी सोलर पावर द्वारा मल्टी टास्किंग इक्जीक्यूटिव, फील्ड को-आर्डीनेटर, आई.टी. वर्कर पद हेतु इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण, महर्षि दयानन्द वोकेशनल इंस्टीट्यूट द्वारा ब्लाक ट्रेनर पद हेतु स्नातक उत्तीर्ण, शिवशक्ति बॉयो टेक्नालाजी लि. द्वारा सेल्स इक्जीक्यूटिव पद हेतु इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण, मगधा एग्रोटेक प्रा.लि. द्वारा फील्ड इक्जीक्यूटिव, क्लस्टर सेल्स ट्रेनर, कम्प्यूटर आपरेटर, एग्रीकल्चर आफीसर्स एवं टेलीकालर पद हेतु हाईस्कूल उत्तीर्ण तथा स्कार्पिक्स इण्डिया कम्पनी द्वारा बिजनेस सपोर्ट इक्जीक्यूटिव, कम्प्यूटर आपरेटर, वेब डेबलपर, साफ्टवेयर डेबलपर पद हेतु इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का मोबाइल पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। कुमार ने बताया कि सेवायोजन कार्यालय बहराइच में सेवायोजन पोर्टल पर आनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थी ही साक्षात्कार में प्रतिभाग कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को मेले में भाग लेने के लिए 29 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। बिना आनलाइन आवेदन के कोई भी अभ्यर्थी प्रतिभाग नहीं कर सकेगा और न ही कम्पनियों द्वारा ऐसे अभ्यर्थियों का मोबाइल पर साक्षात्कार लिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular