Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : 29 सितम्बर को आयोजित होगा आनलाइन बेरोज़गार मेला

Bahraich News : 29 सितम्बर को आयोजित होगा आनलाइन बेरोज़गार मेला

संवाददाता

बहराइच। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 29 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत बेरोजगार अभ्यर्थी ही आनलाइन आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते है। आनलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रही कम्पनियां आवेदित/प्रतिभागी बेरोजगार अभ्यर्थियों से उनके मोबाइल पर सम्पर्क कर साक्षात्कार करेंगी। श्री कुमार ने बताया कि रोजगार मेला आनलाइन आयोजित हो रहा है इसलिए किसी भी दशा में बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजन कार्यालय आने की आवश्यकता नही है।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि आनलाइन रोजगार मेले में कुल सात कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है। एलआईसी एजेन्ट रिक्रूटमेन्ट एजेन्सी द्वारा एजेन्ट पद हेतु हाईस्कूल उत्तीर्ण, स्मार्ट टच, इन्फ्रास्ट्रक्चर्स प्रा.लि. द्वारा हेल्पर, साइड इन्चार्ज, कम्प्यूटर आपरेटर, प्रोजेक्ट मैनेजर पद हेतु हाईस्कूल उत्तीर्ण, कल्याणी सोलर पावर द्वारा मल्टी टास्किंग इक्जीक्यूटिव, फील्ड को-आरडीनेटर व आई.टी. वर्कर पद हेतु इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण, मेक आर्गेनिक इंण्डिया द्वारा मार्केटिंग आफिसर्स पद हेतु इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण, टेस्को रिन्यूएबल इनर्जी द्वारा बिजनेस डेवलपमेंट इक्जीक्यूटिव पद हेतु इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण, मगधा एग्रोटेक प्रा.लि. द्वारा फील्ड इक्जीक्यूटिव, क्लस्टर सेल्स ट्रेनर, कम्प्यूटर आपरेटर, एग्रीकल्चर आफीसर्स एवं टेली कालर पद हेतु हाईस्कूल उत्तीर्ण, स्कार्पिक्स इण्डिया कम्पनी द्वारा बिजनेस सपोर्ट इक्जीक्यूटिव, कम्प्यूटर आपरेटर, वेब डेबलपर, साफ्टवेयर डेबलपर पद हेतु इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का मोबाइल पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। कुमार ने बताया कि सेवायोजन कार्यालय बहराइच में सेवायोजन पोर्टल पर आनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थी ही साक्षात्कार में प्रतिभाग कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को मेले में भाग लेने के लिए 28 सितम्बर 2020 तक आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। बिना आनलाइन आवेदन के कोई भी अभ्यर्थी प्रतिभाग नहीं कर सकेगा और न ही कम्पनियों द्वारा ऐसे अभ्यर्थियों का मोबाइल पर साक्षात्कार लिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular