Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: 205 छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया टैबलेट

Bahraich News: 205 छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया टैबलेट

संवाददाता

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लैपटाप/स्मार्टफोन वितरण योजना अन्तर्गत राजकीय पालीटेक्निक, बहराइच प्रांगण में राजकीय पालीटेक्निक, बहराइच तथा राजकीय महिला पालीटेक्निक रिसिया, नानपारा के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को पूर्व मंत्री विधायक सदर बहराइच श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख जमुनहा शिवम जायसवाल तथा जबकि जिला उद्योग केन्द्र, बहराइच के सहायक प्रबन्धक जे०पी०यादव द्वारा 205 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। इस अवसर पर पालीटेक्निक के सिविल इलेक्ट्रीकल (आईसी), इलेक्ट्रानिक्स अभियंत्रण के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रोजेक्ट एवं माडल का मुख्य अतिथि द्वारा अवलोकन कर उत्साहवर्धन करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना भी की गयी। कार्यक्रम पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य बीआर वर्मा के कुशल नेतृत्व में संचालित किया गया। राजकीय महिला पालीटेक्निक रिसिया, नानपारा के प्रधानाचार्य अशोक कुशवाहा, विभागाध्यक्ष सिविल राम मिलन मिश्रा, विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रीकल अरूण कुमार, प्रभारी विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रानिक्स अनुभव अस्थाना, व्याख्याता इलेक्ट्रानिक्स गौरव वर्मा एवं राम सागर प्रसाद एवं अन्य स्टाफ द्वारा कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया गया।

Bahraich News: 205 छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया टैबलेट

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular