Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाBahraich News : 20 बच्चों संग बेटी को लेकर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे...

Bahraich News : 20 बच्चों संग बेटी को लेकर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे ग्राम प्रधान

संवाददाता

बहराइच। कोविड वैक्सीन की डोज़ खराब न हो इसके लिए ग्राम प्रधान ने पहल की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर मे वह बेटी सृष्टि को कोविड टीका लगवाने आये थे। उन्हे जब पता चला कि बच्चों की संख्या बीस से कम होने पर बची वैक्सीन खराब हो जाएगी तो वह वापस लौट गए। दूसरे दिन बीस से अधिक बच्चों के साथ टीका लगवाने सीएचसी पहुंचे। सभी बच्चों को कोविड की कार्वोवेक्स वैक्सीन लगायी गयी। इससे वैक्सीन की वेस्टेज पहले की अपेक्षा कम हुई। उनके इस जज्बे को देखकर पयागपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ संदीप मिश्रा ने उनकी सराहना की और वैक्सीन के महत्व को समझने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस मौके पर डा. मृत्युंजय पाठक, डा. अरुण मौर्या, मनीष द्विवेदी, सोनम प्रसाद, दीपमाला व संदीप कुमार सहित कई लाभार्थी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि कोविड टीके की एक वायल में 20 डोज़ होती हैं। एक बार वायल खुलने के बाद वैक्सीन का उपयोग मात्र 4 घंटे तक ही किया जा सकता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अनुपम शुक्ल ने बताया कि ग्राम पंचायत फरदा सुमेरपुर के प्रधान पति धर्मेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचे। उन्हें बेटी सृष्टि सिंह को कोविड वैक्सीन लगवानी थी। केंद्र पर उस समय कोविड टीका लगवाने वाले बच्चों की संख्या बेहद कम थी इसलिए उन्हें वापस लौटना पड़ा। दूसरे दिन वह अपने निजी साधन से दो दर्जन से अधिक बच्चों के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और सभी बच्चों को कोविड का टीका लगवाया। उनकी इस पहल से जहां एक ओर कोविड वैक्सीन खराब नहीं हुई। वहीं गाँव के दो दर्जन से अधिक बच्चों को कोविड से सुरक्षा भी मिल गयी। उन्होंने बताया कि पयागपुर ब्लॉक में अभी तक 250 से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। शेष बच्चों के लिए प्रयास जारी है।
प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि टीका लगवाना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही जरूरी है कि किसी एक बच्चे के लिए वैक्सीन खराब न हो। ऐसे में सभी सक्षम लोगों को चाहिए कि अपने बच्चों के साथ ही आस पड़ोस के बच्चों को भी टीकाकरण के लिए तैयार करे। महामारी के दौर में यह देश की सच्ची सेवा होगी। टीका लगवाने आयी सृष्टि सिंह ने बताया उन्हे टीका लगवाने में कोई परेशानी नहीं हुई। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और इस बात को लेकर खुश हैं कि उन्हे महामारी से सुरक्षा मिल गयी है। उन्होने इसके लिए स्वास्थ्य महकमे को धन्यवाद देते हुये सभी बच्चों से टीका लगवाने के लिए अपील की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगायी जाने वाली कार्वोवेक्स वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित व असरदार है। सभी के सहयोग से शत प्रतिशत टीकाकरण कर बच्चों को महामारी से सुरक्षित किया जा सकता है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का कार्य सराहनीय है। जनपद के सभी गणमान्य नागरिकों से अपेक्षा है कि अपने आस-पास के बच्चों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करने में सहयोग करें।

Bahraich News : 20 बच्चों संग बेटी को लेकर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे ग्राम प्रधान
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular