संवाददाता
बहराइच। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने ट्रामा सेण्टर में 12 से 14 वर्ष आयु के बच्चों का निःशुल्क कोविड टीकाकरण अभियान का फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा अपने समक्ष ब्यूटी सोनी व वैष्णवी गुप्ता का टीकाकरण भी कराया। टीकाकरण कराने वाली बच्चियों को चिप्स व चाकलेट का वितरण भी किया। इस अवसर पर ट्रामा सेण्टर में स्थापित सेल्फी प्वाइण्टर में जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार से अभी तक कोविड टीकाकरण में जनपद वासियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर शत प्रतिशत टीकाकरण कराया है उसी प्रकार से 12 से 14 वर्ष के बच्चे भी अपना शत प्रतिशत टीकाकरण कराये। ब्यूटी सोनी व वैष्णवी गुप्ता ने भी लक्षित वर्ग के सभी बच्चों से टीकाकरण कराने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एस.के. सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जयन्त कुमार, डा. अनिल कुमार, अर्बन नोडल डा. पी.के. वर्मा, डीएचआईओ बृजेश सिंह, एमओवाईसी पयागपुर डा. संदीप मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

यह भी पढें : झंझरी के प्रभारी ADO पंचायत पर होगी FIR, DM ने दिया आदेश
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
एक अपील
प्रिय साथियों,
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। यूनियन के वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
