संवाददाता
बहराइच। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा लाइन हानियॉ नियन्त्रित करने एवं राजस्व वूसली के उद्देश्य से 100 दिवसीय कार्ययोजना के अन्तर्गत जनपद बहराइच अन्तर्गत विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम बहराइच, द्वितीय नानपारा तथा तृतीय कैसरगंज में उप खण्ड अधिकारियों के नेतृत्व में संचालित किये गये गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 976 जॉच कर 12 लोगों के विरूद्ध एफ.आई.आर., 611 संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई के साथ-साथ 29.21 लाख राजस्व की वूसली की गयी। यह जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियन्ता मुकेश बाबू ने बताया कि विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम बहराइच में संचालित किये गये गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान 241 जांच कर 07 लोगों के विरुद्ध एफआईआर., 163 संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई के साथ 16.66 लाख राजस्व की वसूली की गयी। जबकि द्वितीय नानपारा अन्तर्गत 337 जांच कर 05 लोगों के विरुद्ध एफआईआर, 221 संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई के साथ 4.18 लाख राजस्व की वसूली तथा तृतीय कैसरगंज में 398 जांच कर 227 संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई के साथ 8.37 लाख राजस्व की वसूली की गयी।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
