संवाददाता
बहराइच। जिले के दो थाना क्षेत्रों में शनिवार को सुबह हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन शवां का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर व भोपतपुर चौकी के बीच शनिवार की सुबह नानपारा की ओर से बहराइच जा रही बोलेरो और सामने से आ रही डीसीएम में जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एआरटीओ की ओर से डीसीएम को रोकवाए जाने के दौरान यह दुर्घटना हुई। बोलेरो पर पांच लोग सवार थे। सभी लोग लखनऊ जा रहे थे। घायल बोलेरो चालक पिंका सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्मणपुर निवासी राजेश सिंह पुत्र राम नारायण सिंह व दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को रिसिया अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
इसी प्रकार शहर के पुलिस लाइंस स्थित देहात कोतवाली के पास शनिवार की सुबह नौवागढ़ी निवासिनी अंकिता शर्मा (26) पुत्री भगौती प्रसाद अपनी स्कूटी से अस्पताल जाने को निकली थी। गली से सड़क पर मुड़ते ही अचानक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक बस छोड़कर फरार हो गया। कोतवाल सत्येन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका किसी अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है।
यह भी पढें : तीन IAS और चार PCS अधिकारियों के तबादले
महत्वपूर्ण सूचना
जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
