Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : सेवानिवृत्त पेशकार समेत और दो की मौत, 10 मिले...

Bahraich News : सेवानिवृत्त पेशकार समेत और दो की मौत, 10 मिले संक्रमित

संवाददाता

बहराइच। जिले में कोरोना अब काल बनता जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन-2 में भर्ती शुगर व हृदय रोग से पीड़ित दो संक्रमितों की गुरुवार को मौत हो गई। बलरामपुर की रहने वाली पीड़ित महिला को लखनऊ रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। जिले में अब तक चार मौतें हो चुकी हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 262 हो गई है। बुधवार को देर रात आई रिपोर्ट में 10 और संदिग्धों की रिपोर्ट संक्रमित पाई गई, जबकि आइसोलेशन-टू में भर्ती बलरामपुर की महिला की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ आइसोलेशन-3 में रेफर किया गया था। वहां पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई। शहर निवासी सेवानिवृत्त पेशकार की आइसोलेशन-टू में गुरुवार की सुबह मौत हुई है। वह किडनी रोग से ग्रसित थे। अब तक जिले में कोरोना से चार मौतें हो चुकी हैं। 99 लोगों का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। इनमें भी दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। शहरी क्षेत्र में कोरोना की चपेट में तेजी से लोग आ रहे हैं। 31 वार्डों में 21 वार्ड अब तक हॉटस्पॉट में तब्दील हो गए हैं। इन क्षेत्रों में संचालित हो रहे बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत तीन बैंक बंद कर दिए गए हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि देर रात आई रिपोर्ट में 10 लोग संक्रमित पाए गए हैं। चार की रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज के टू-नॉट की जांच में पॉजिटिव आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular