Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: सास बेटा बहू सम्मेलन का हुआ आयोजन

Bahraich News: सास बेटा बहू सम्मेलन का हुआ आयोजन

संवाददाता

बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विशेश्वरगंज के अन्तर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र गंगवल के मनिकापुर में सास बेटा बहू सम्मेलन का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की सास बहू के साथ बेटे को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में लोगों को परिवार नियोजन के विषय में जानकारी दी गई। वहीं नव विवाहित जोड़े को नयी पहल किट (शगुन किट) का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित बीसीपीएम धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि शादी के बाद कम से कम दो साल बाद ही गर्भधारण करना चाहिए तथा एक बच्चे के बाद दूसरे बच्चे के जन्म के बीच का अंतराल कम से कम तीन साल की होनी चाहिए। इससे कई गम्भीर बीमारी होने से बचा जा सकता है। पिरामल स्वास्थ्य के ब्लाक परिवर्तन अधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि शादी की उम्र लड़के की इक्कीस वर्ष एवं लड़की की उम्र अट्ठारह वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंतरा इंजेक्शन एक ऐसा उपाय है जो तीन माह में एक बार दिया जाता है। यह सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र पर मुफ्त में उपलब्ध है तथा अत्यन्त प्रभावी साधन है। ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर ममता मिश्रा ने कापर टी, छाया और इजी पिल जैसे संसाधन पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान क्षेत्र की सभी आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं नव दम्पति जोड़े, एएनएम आदि उपस्थित रहे।

Bahraich News: सास बेटा बहू सम्मेलन का हुआ आयोजन

यह भी पढ़ें : घर में मौजूद है डेंगू से लड़ाई का असरदार उपाय

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular