Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दाम्पत्य बंधन में बंधे 122 जोड़े

Bahraich News: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दाम्पत्य बंधन में बंधे 122 जोड़े

संवाददाता

बहराइच। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विकास खण्ड मिहींपुरवा, शिवपुर व तजवापुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 122 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। वर-वधू को विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र व अन्य अतिथियों द्वारा आर्शीवाद प्रदान कर सुखमय दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने की मंगल कामना की गयी। विकास खण्ड शिवपुर में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में 61, विकास खण्ड मिहींपुरवा अन्तर्गत मण्डी परिषद मिहींपुरवा में विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर की गरिमामयी उपस्थिति में 34 तथा विकास खण्ड तजवापुर में विधायक महसी के प्रतिनिधि अखण्ड प्रताप सिंह व प्रमुख प्रतिनिधि रमाशंकर पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में 27 जोड़ों को मिलाकर कुल 122 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। विकास खण्ड तजवापुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम का जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने निरीक्षण कर सामूहिक विवाह के सफल आयोजन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु नोडल अधिकारी के रूप में उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी, मिहीपुरवा ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, नानपारा राम आसरे वर्मा सहित खण्ड विकास अधिकारी नवाबगंज, बलहा, मिहींपुरवा, शिवपुर, महसी व तजवापुर तथा अन्य अधिकारियों की देख-रेख में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

Bahraich News: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दाम्पत्य बंधन में बंधे 122 जोड़े

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular