Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : सात चौकी इंचार्ज समेत 14 दरोगा का तबादला

Bahraich News : सात चौकी इंचार्ज समेत 14 दरोगा का तबादला

संवाददाता

बहराइच। कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए एसपी ने सात चौकी इंचार्ज समेत 14 दरोगा का तबादला किया है। दीपावली से पहले हुए तबादलों से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी ने बताया कि निरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव को पुलिस लाइन से मॉनीटरिंग सेल भेजा गया है। एसपी ने बताया कि हुजुरपुर थाने में तैनात एसआई अर्जुन सिंह भदौरिया को भग्गड़वा चौकी इंचार्ज, एसआई ओम प्रकाश यादव को पुलिस लाइन से महसी चौकी इंचार्ज, महसी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह को कोतवाली कैसरगंज, एसआई शशि प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से हाईवे चौकी इंचार्ज, हाईवे चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार सोनकर को दरगाह थाना, एसआई उमेश चंद्र को पुलिस लाइन से रायपुर राजा चौकी इंचार्ज, रायपुर राजा चौकी इंचार्ज वीरपाल सिंह को कोतवाली देहात, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह को कोतवाली देहात व एसआई बिंदेश्वरी प्रसाद यादव को पुलिस लाइन से सिविल लाइन चौकी इंचार्ज बनाकर भेजा गया है। एसआई राजनारायण त्रिपाठी को पुलिस लाइन से चिकनिया चौकी इंचार्ज, चिकनिया चौकी इंचार्ज हयात मोहम्मद को कोतवाली नगर व एसआई संतोष सिंह को पुलिस लाइन से बाबागंज चौकी इंचार्ज बनाकर भेजा गया है। एसआई सौरभ मिश्रा को पुलिस लाइन से देहात कोतवाली भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : अवैध असलहा के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular