Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: सवारियों से भरी मिनी बस पलटी, 15 घायल

Bahraich News: सवारियों से भरी मिनी बस पलटी, 15 घायल

संवाददाता

बहराइच। महसी से सवारियों को लेकर जिला मुख्यालय आ रही मिनी बस महाराजगंज में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला समेत 15 यात्री घायल हुए हैं। सूचना पाकर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां चालक व एक यात्री की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। बस में लगभग 25 यात्री बैठे थे। महसी से सवारियों को लेकर मिनी बस जिला मुख्यालय बहराइच आ रही थी। हरदी थाना क्षेत्र में महसी-रमपुरवा मार्ग पर महाराजगंज बाजार के निकट मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घायलों को बाहर निकालने के लिए पहुंचे। हादसे में बस में सवार हरदी थाना क्षेत्र के पिपरी मोहन गांव निवासी अखिलेश कुमार (35), सर्वेश (28), जब्दी गांव निवासी दुलारा देवी (52), पिपरी मोहन निवासी रिंकू (28), कमलेश (25), शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी जुबेर अहमद (65), लखीमपुर निवासी अशर्फीलाल (32) और चालक समेत 15 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी, सीओ, तहसीलदार और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां भाई के ससुराल डिहवा चंदपइया गांव आए लखीमपुर निवासी अशर्फीलाल और मिनी बस चालक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। बस में लगभग 25 यात्री बैठे हुए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : वृंदावन में यह करते पकड़ी गई महिला सिपाही, अफसरों पर लगाए आरोप

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular