Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: सचिव ने बताई सुलह समझौते से वादों के निपटारे का...

Bahraich News: सचिव ने बताई सुलह समझौते से वादों के निपटारे का तरीका

संवाददाता

बहराइच। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में सचिव श्रीमती शिखा यादव की अध्यक्षता में एडीआर भवन में मध्यस्थता एवं सुलह-समझौता केन्द्र में जागरुकता, साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव ने शिविर में उपस्थित वादकारियों को मध्यस्थता एवं सुलह-समझौता की प्रक्रिया के बारे में बताया गया कि त्वरित, सस्ता, सुलभ न्याय प्रत्येक भारतीय का नैतिक अधिकार है। ऐसे सभी व्यक्ति जिनका मुकदमा न्यायालय में लंबित है, वे कोर्ट-कचेहरी के चक्कर लगाने की जगह अपने मुकदमे का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराये। सुलह-समझौते की प्रक्रिया निःशुल्क है। वादकारी गण अपने आस-पास के क्षेत्रों में लोगों को सुलह-समझौता के लिये जागरुक करें। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि सुलह-समझौते से मुकदमें का निस्तारण कराने से पक्षकारों के बीच परस्पर तनाव की संभावना भी कम हो जाती है। इसके अतिरिक्त उनकी कोर्ट फीस भी वापस कर दी जाती है। सुलह वार्ता की प्रक्रिया में पक्षकारों द्वारा बतायी गयी बातों को बिल्कुल गोपनीय रखा जाता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति जो आर्थिक रुप से कमजोर है एवं अपने मुकदमे की पैरवी करने में अक्षम हैं, उन्हे नियमानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान किये जाने के बारे में बताया गया। श्री खरे, मध्यस्थ अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि मध्यस्थता एवं सुलह-समझौता केन्द्र में सुलह-समझौता हेतु न्यायालय द्वारा संदर्भित पत्रावलियों की समयावधि 3 महीने तक होती है। सुलह-समझौता केन्द्र में सुलह हेतु दोनों पक्षकारों को आमने-सामने बैठाकर वार्ता करायी जाती है, जिसमें दोनों पक्षों के अधिवक्ता की कोई आवश्यकता नहीं होती है। सुलह-समझौते में कोर्ट की फीस एवं अधिवक्ता की फीस नही पड़ती है। शिविर में मध्यस्थ अधिवक्तागण अमित खरे व अश्वनी कुमार मिश्रा, कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच एवं वादकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच होंगी CBSE के प्राइवेट छात्रों की परीक्षाएं

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular