संवाददाता
बहराइच। रमज़ान माह के अन्तिम शुक्रवार अलविदा के अवसर पर जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने निरन्तर भ्रमणशील रहकर हालात का जायज़ा लेते रहे और मौके से ही सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बहराइच नगर व नानपारा का पैदल भ्रमण भी किया। नानपारा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने कोतवाली नानपारा में मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी अजित परेश तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा डॉ. जंग बहादुर यादव से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण में अलविदा की नमाज़ सम्पन्न होने पर डीएम व एसएसपी ने सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, धर्मगुरूओं व जनपदवासियों को बधाई दी है।
यह भी पढें : पत्नी को दुल्हन की तरह सजाया और फिर छोड़ आया प्रेमी के घर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
