Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: शादी का झांसा देकर लड़की भगाने वाला दबोचा गया

Gonda News: शादी का झांसा देकर लड़की भगाने वाला दबोचा गया

संवाददाता

गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर लड़की भगा ले जाने के आरोपी शमशेर सिंह पुत्र बलजीत सिंह उर्फ बिल्लू निवासी टेपरा मौजा डोमा कल्पी थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। यह जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि बालिका के पिता की तरफ से स्थानीय थाने पर पिछले दिनों यह अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उपनिरीक्षक अमर सिंह ने अपनी टीम के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर वास्ते रिमांड न्यायालय रवाना कर किया।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular