Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: वैक्सीनेशन में सहायता न करने वालों पर कार्रवाई होगी-आयुक्त

Bahraich News: वैक्सीनेशन में सहायता न करने वालों पर कार्रवाई होगी-आयुक्त

संवाददाता

बहराइच। देवीपाटन मंडल के कमिश्नर बीएस रंगाराव ने गुरुवार को पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीकाकरण में पयागपुर ने बहुत अच्छी प्रगति की है। इसके लिए उन्होंने जनपद में सर्वाधिक टीकाकरण के लिए पयागपुर की पूरी टीम को बधाई दी। साथ टीकाकरण में सहायता न करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। कमिश्नर ने कहा कि यह प्रक्रिया रुकनी नहीं चाहिए और 15 अगस्त के पहले कम से कम 80 प्रतिशत लोगों को टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए। तभी इस सफलता के सच्ची हकदार पयागपुर की टीम होगी। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा एंटीजन एवं आरटीपीसीआर जांच ज्यादा से ज्यादा किए जाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए हम सबको तैयार रहना है। जितना ज्यादा टीकाकरण करा लिया जाएगा उतनी ही ज्यादा समस्या कम आएगी और लोग ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित रह सकेंगे। जब ज्यादा लोग सुरक्षित होंगे तो प्रभावित लोगों को मेडिकल सहायता कम से कम उपलब्ध करानी पड़ेगी।

यह भी पढें : 10 प्राथमिक शिक्षक बर्खास्त, वसूली के आदेश जारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular