Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: विश्व हृदय दिवस पर किशोर हुये जागरूक

Bahraich News: विश्व हृदय दिवस पर किशोर हुये जागरूक

पोषण के साथ स्वस्थ जीवन शैली की मिली सीख

संवाददाता

बहराइच। किशोर और किशोरियों को विभिन्न मुद्दों पर संवेदित एवं जागरूक करने हेतु बुधवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं आगा खान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किशोर स्वास्थ्य दिवस एवं विश्व ह््रदय दिवस का आयोजन जूनियर हाई स्कूल फुलवरिया विकास खण्ड चितौरा में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 10 से 19 साल तक के किशोर किशोरियों को पोषण में सुधार, प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, लिंग आधारित हिंसा, हार्ट को सवस्थ रखने के बारे में जागरूक करना था। किशोरावस्था बचपन से वयस्कता तक तेजी से विकास और परिपक्वता की अवधि है। इस अवस्था में शारीरिक विकास तेजी से होता है और शरीर की संरचना के साथ साथ जैविक परिवर्तन भी होते हैं। इसलिए इस अवस्था में शरीर को अधिक मात्रा में पोषण की जरूरत होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की नोडल व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ योगिता जैन ने बताया कि सीएनएनएस वर्ष 2016-18 की रिपोर्ट के अनुसार पांच फीसद किशोरों को उच्च रक्तचाप, 10 फीसद प्रीडायबिटीज एवं अन्य गैर संचारी रोगों से ग्रसित हैं। किशोर-किशोरियां इसकी गंभीरता को समझें एवं जोखिम को कम करने के लिए निवारक उपाय अपनाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वय राकेश गुप्ता ने बताया कि स्वस्थ हृदय रखने के लिए स्वस्थ जीवन शैली आवश्यक है और इसके लिए किशोरों को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी किशोर किशोरियों को स्वस्थ हृदय की शपथ दिलाई। शपथ में किशोरियों को प्रतिदिन पौष्टिक आहार, कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि, संतुलित वजन, धूम्रपान न करने एवं भरपूर नींद लेने की शपथ दिलाई। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद के 310 केंद्रों पर किशोर स्वास्थ्य दिवस आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 24000 किशोर किशोरियों को किशोरावस्था के बारे में जागरूक किया जाएगा उन्होंने यह भी बताया कि किशोरावस्था से संबंधित अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थित साथिया केंद्र पर जाकर आवश्यक सलाह एवं परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : योग के रंग में डूबी रही महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली

आगा खान फाउंडेशन की जिला प्रतिनिधि नीरजा द्वारा किशोरियों को व्यतिगत स्वच्छता और माहवारी के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने संबंधी बातें बतायीं गईं। उन्होंने बताया कि तनाव से उपजने वाले हॉर्मोन्स का एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन पर सीधा असर पड़ता है और मासिक धर्म के दौरान रक्त स्राव में अनियमितता हो जाती है। इसलिए इस समय लड़कियों को तनाव से बचना चाहिए। समाज में एक अन्ध विश्वास व्याप्त है कि इस दौरान लड़कियां अपवित्र हो जाती हैं, जबकि हकीकत में यह सिर्फ महिलाओं के शरीर में होने वाले हॉर्मोनल चेंज की वजह से होता है। किशोरियों को इस दौरान रोज नहाना चाहिए, उचित व पोषक आहार लेना चाहिए। साथ ही अपने रोजमर्रा के काम भी बाकी दिनों की तरह ही करने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ फरीद, डॉक्टर नीलम द्वारा किशोर किशोरियों के वजन, हाइट, हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की गई और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान किशोर किशोरियों ने स्वास्थ्य परक नाटक एवं गीतों का प्रस्तुतिकरण किया और मनोरंजक खेलों का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन ममता गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर एंटी रोमियो स्कॉड की महिला आरक्षियों ने किशोरियों को विषम परिस्थितियों का सामना करने के गुर भी सिखाए। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक किशोर किशोरी परामर्शदाता पंकज त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : महिला पुलिस कर्मियों को बीट ड्यूटी सौंपें सभी SP-IGP का निर्देश

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular