कोविड-19 प्रोटोकाल से नियंत्रित होगा ‘बुखार’-सीएमओ
संवाददाता
बहराइच। जनपद में फैला बुखार न तो मलेरिया है, और न ही डेंगू या डेंगी है और न ही यह कोरोना की थर्ड वेब है। यह वायरस या बैक्टीरिया का संक्रमण है। जो सही समय पर इलाज शुरू हो जाने पर ठीक हो जा रहा है। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश सिंह का। डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं । इन मरीजों को वही सारी दिक्कतें हो रही हैं जो एक वायरल बुखार में होती हैं। समय पर जांच और इलाज की प्रक्रिया शुरू हो जाने पर यह बुखार बहुत कम समय में ठीक भी हो जा रहा है। इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि सामान्यतः वायरस दो प्रकार के होते हैं। एक कोल्ड वायरस और दूसरा हॉट वायरस। डॉ वर्मा ने बताया कि इस मौसम में संक्रामक बीमारियां बढ़ती हैं। इस बुखार का वायरस एक रिसपाइरेट्री वायरस है। यदि कोविड प्रोटोकाल का सही से पालन करें तो इस तरह के बीमरियों को रोकने में सफल हो सकते हैं। इसलिए सावधान रहें और बहुत आवश्यक स्थिति में ही बाहर निकलें।
यह भी पढ़ें : मैं मुकेश अम्बानी का दामाद, सिक्योरिटी दीजिए-DIG से बोला युवक
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जयंत ने बताया बुखार, कमजोरी जैसी शरीर में कोई भी समस्या आने पर एकदम नहीं घबराएं। जिले के किसी भी पीएचसी या सीएचसी से परामर्श लेकर निःशुल्क जांच और इलाज कराएं। जिले में वर्तमान में 14 सीएचसी और जिला स्तर पर चिकित्सालय हैं। विभाग पूरी तरह अलर्ट है। आवश्यकता पड़ने पर पीकू और नीकू वार्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बुखार, सिर दर्द, जोड़ों में दर्द, कंधे जाम हो जाना, अत्यधिक कमजोरी और शरीर में पानी की कमी होना इसका लक्षण हो सकता है। इस बीमारी में एस्प्रिन, डिस्प्रिन, आइबू्रप्रोफेन, डिकलोफेनक, एसीक्लोफेने, निमुसिलाइड व काट्रीसोन या स्टीरायड आदि दवाएं न लें। इससे निजात पाने के लिए क्वारंटीन रहें ताकि संक्रमण दूसरों तक नहीं फैले। विभिन्न तरीकों से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाएं। ओआरएस घोल की सही मात्रा तैयार कर पिये। रसदार फल, नारियल पानी, सूप का सेवन करें। अधिक से अधिक समय आराम करें।
यह भी पढ़ें : डाक से ऐसे मंगा सकते हैं चारधाम का प्रसाद
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
