Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: लोरी गायें और मुस्कराएं, कुछ इस तरह स्तनपान कराएं

Bahraich News: लोरी गायें और मुस्कराएं, कुछ इस तरह स्तनपान कराएं

संवाददाता

बहराइच। स्तनपान शिशु के शुरुआती जीवन का आधार है। एक मां स्तनपान के रूप में अपने शिशु को सर्वश्रेष्ठ वरदान दे सकती है। मां का दूध शिशु को कोरोना, निमोनिया, डायरिया और कुपोषण के जोखिम से भी बचाता है। यह बातें सीएचसी चित्तौरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंवर रितेश ने विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आगा खान फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित जागरूकता रैली के शुभारम्भ के दौरान कहीं। उन्होंने रैली में उपस्थित आशा एवं आशा संगिनी से कहा कि वह अपने क्षेत्र में जन समुदाय में स्तनपान से होने वाले लाभ के बारे में जागरूकता बढ़ाएं। इस मुहिम को पूरा करने में आंगनबाड़ी, एएनएम एवं ग्राम प्रधान का पूरा सहयोग लें। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप गौतम ने कहा कि स्तनपान के दौरान माताएं बच्चे के साथ कुछ बातचीत करती रहें ताकि बच्चा जल्दी सोये नहीं। ऐसा करने से वह पर्याप्त मात्रा में मां का दूध पी सकेगा। उन्होंने कहा कि इस बात पर विशेष बल दिए जाने की आवश्यकता है कि माताएं प्रतिदिन शिशु को कम से कम 8 से 10 बार स्तनपान अवश्य कराएं। स्तनपान कराते समय वह उसकी आंखों में देखें, मुस्कुराएं, उसके लिए कोई गीत गुनगुनाएं या लोरी गाएं, जब माताएं ऐसा करेंगी तो उससे तो बच्चा संवाद करना सीखता है। कार्यक्रम के दौरान सीएचसी स्टाफ के साथ-साथ आगा खान फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक प्रदीप मिश्रा भी मौजूद रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular