Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक

Bahraich News: राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक

संवाददाता

बहराइच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम)/नोडल अधिकारी, लोक अदालत राजेश कुमार के निर्देशानुसार 11 सितम्बर 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता के लिए बीते शनिवार को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच की उपस्थिति में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी सम्बन्धित मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि अधिकाधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाय। सभी मजिस्ट्रेटों से यह भी अपेक्षा की गयी कि पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किये वादों की संख्या से अधिक वादों का निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराये जाने का प्रयास करें। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड से बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का किसी प्रकार से उल्लंघन न होने दें। बैठक में मौजूद अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के सम्बन्ध में सुझाव भी प्राप्त किये गये।

यह भी पढ़ें :  45 लाख की लूट में दो पत्रकार समेत तीन गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular