Sunday, March 22, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए तैयारी बैठक आयोजित

Bahraich News: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए तैयारी बैठक आयोजित

संवाददाता

बहराइच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शिखा यादव ने बताया कि आगामी 11 सितम्बर 2021 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में जनता को अधिकाधिक लाभ दिलाये जाने के उद्देश्य से एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के दृष्टिगत अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारियों की बैठक सिविल कोर्ट सभागार में आयोजित की गयी। जनपद न्यायाधीश श्री मिश्र द्वारा न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 सितम्बर 2021 में कराना सुनिश्चित करें। जनपद न्यायाधीश द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव हेतु केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि लोक अदालत के दौरान भीड़ को इकठ्ठा होने से रोकने के लिए सुलह वार्ता यथा सम्भव लोक अदालत से पहले कर लिया जाय। लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अधिक संख्या में नोटिस जारी करने की कार्यवाही अविलम्ब शुरू कर दिया जाय।

यह भी पढ़ें : मिशन 100 से आचार संहिता का पालन कराएगा आयोग

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular