संवाददाता
बहराइच। जिले के कैसरगंज थाने की पुलिस ने रेप, धमकी, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में नामजद फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसएचओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि थाने के एक गांव निवासनी युवती से मंझरा तौकली के मजरे नरेशपुरवा निवासी युवक राम आशीष से प्रेम सम्बन्ध बना कर रेप किया। सम्बन्ध बिगड़ने पर युवती को आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी। फोटो वायरल कर दिए जाने पर पीड़िता ने युवक को नामजद कर 12 अक्तूबर को रेप, धमकी, आईटी अधिनियम में केस दर्ज कराया गया था। तभी से युवक फरार चल रहा था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह को भनक लगी कि युवक राम आशीष गांव के पास देखा गया है। उन्होंने सिपाही आशीष कुमार, राकेश कुमार, महिला सिपाही कविता सिंह ने दबिश देकर राम आशीष को गिरफ्तार कर लिया। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
किशोरी का अपहर्ता गिरफ्तार
नौ दिन पूर्व किशोरी के अपहरण मामले में वांछित नामजद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसएचओ मधुप नाथ मिश्रा ने बताया कि थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति की 15 वर्षीय पुत्री का इसी थाने के मंझरा तौकली के मजरे लोनियन पुरवा निवासी अखिलेश ने अक्तूबर के पहले सप्ताह में अपहरण कर लिया था। इस मामले में छह अक्तूबर को आरोपी के विरूद्ध अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। किशोरी को बरामद कर मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान कराएं गए। उसके आधार पर छेड़छाड़, रेप, पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, सिपाही राम आशीष सिंह, राकेश कुमार यादव, महिला सिपाही कविता सिंह ने हाईवे पर शुक्रवार को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया था। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : जानें, ममता बनर्जी के इस सियासी दांव से क्यों खुश नहीं कांग्रेस
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
