Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: यहां रात 10 बजे तक लगवा सकते हैं कोविड-19 का...

Bahraich News: यहां रात 10 बजे तक लगवा सकते हैं कोविड-19 का टीका

स्वास्थ्य विभाग ने जिला चिकित्सालय में बनाया टीकाकरण केन्द्र

संवाददाता

बहराइच। यदि आपको कोविड टीकाकरण करवाने के लिए समय नहीं मिल रहा है तो अब आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी टीकाकरण करवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सुविधा देते हुए रात 10 बजे तक टीकाकरण करने के लिए एक बूथ बनाया है। यहां पर जिले के लोग अब अपनी सुविधा के अनुसार रविवार छोड़कर कभी भी पहुंचकर टीकाकरण करवा सकते हैं। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने बताया कि जिले वासी अब रात को 10 बजे तक अपनी सुविधा के अनुसार कोविड का टीकाकरण करवा सकते हैं। इसके लिए जिला चिकित्सालय में कोविड टीकाकरण बूथ बनाया गया है। इस बूथ पर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक 18 वर्ष से ऊपर उम्र के महिला पुरुष पहुंचकर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह बूथ सोमवार से शनिवार तक रात दस बजे तक एक्टिव रहेगा। यहां पर कोवीशील्ड व को-वैक्सीन दोनों वैक्सीन उपलब्ध रहेगी। चाहे पहली खुराक हो या दूसरी। सभी प्रकार के लोग कभी भी यहां पहुंचकर खुराक ले सकते हैं। उन्होने कहा कि प्रायः यह देखा गया है कि नौकरी पेशा लोग काम के चक्कर में कोरोना का टीका लगवाने के लिए समय नहीं निकाल पाते। ऐसे लोगों को यह कहना है कि कोरोना का टीका बेहद जरूरी है और ऐसे लोगों के लिए ही यह सुविधा शुरू की गई है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं, जिन लोगों का दूसरी डोज का समय पूरा हो गया है। वह समय से अपने पास के कोविड टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपनी दूसरी डोज अवश्य लगवाएं।

यह भी पढ़ें : जब जादूगर ने मंच पर कर दी नोटों की बरसात!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular