Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का DM ने किया निरीक्षण

Bahraich News : मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का DM ने किया निरीक्षण

संवाददाता

बहराइच। ‘यू.पी. सरकार का एक ही सपना, स्वस्थ स्वच्छ प्रदेश हो अपना’ की थीम पर प्रदेश के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले’ का आयोजन किये जाने का निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है। इस कड़ी में जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के 49 व नगर क्षेत्र के 02 कुल 51 प्राथमिक स्वास्थ केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वस्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिला अधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रमवापुर पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आकस्मिक निरीक्षण कर मरीज़ों को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं इत्यादि का जायज़ा लेते हुए निर्देश दिया कि स्वास्थ्य मेला में आने वाले मरीजों को शासन के मंशानुसार सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाय।

यह भी पढें : जेल में निरुद्ध आजम खान के प्रति भाजपा सांसद ने दिखाई दरियादिली

डी.एम. डॉ. चन्द्र ने कहा कि ‘यू.पी. सरकार का एक ही सपना, स्वस्थ स्वच्छ प्रदेश हो अपना’ की थीम पर आयोजित होने वाले स्वास्थ मेले में ओ.पी.डी. सेवाएं, टी.बी., मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाज़ार, फाइलेरिया एवं कुष्ठ रोग से सम्बन्धित जानकारी, आवश्यक जॉच, उपचार एवं सन्दर्भन सुविधाएं प्रदान की जायेगी। गर्भावस्था तथा प्रसव कालीन परामर्श तथा सेवाएं। पूर्ण टीकाकरण परामर्श तथा सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया के रोकथाम, बचाव एवं उपचार की जानकारी एवं सुविधाएं, कुपोषित बच्चों का चिन्हींकरण एवं उनके उपचार हेतु समुचित जानकारी प्रदान की जायेगी। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि मेले के माध्यम से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी तथा पात्र लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरण करने के साथ-साथ गोल्डेन कार्डों के अपडेशन का कार्य भी किया जा रहा है ताकि सभी लक्षित वर्ग को इनपैनल्ड हास्पिटल से 05 लाख तक इलाज की निःशुल्क सुविधा मिल सके। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि दूसरे लोगों को भी मेले की जानकारी प्रदान करें ताकि सभी लोग आयोजन का भरपूर लाभ उठा सकें। डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले से सभी ज़रूरतमन्द लोगों विशेषकर बुज़ुर्ग, गर्भवती महिलाओं व ऐसे मरीज़ों जो प्रायः सफर नहीं कर सकते हैं, को बहुत लाभ होगा। निरीक्षण के समय तक लगभग 43 लोगों का आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परीक्षण, उपचार व दवायें उपलब्ध करायी जा चुकी थीं।

यह भी पढें : शहर में रोडवेज बसों का रूट बदला, बस अड्डे से बंद होगी डग्गामारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular