Sunday, December 14, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : बाढ़ के पानी के बीच पुलिस कर्मियों ने मनाया...

Bahraich News : बाढ़ के पानी के बीच पुलिस कर्मियों ने मनाया आजादी का जश्न

एसपी बहराइच को मिला राष्ट्रपति का पुलिस मेडल

संवाददाता

बहराइच। 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहराइच पुलिस के सभी थानों व कार्यालयों में झंडारोहण किया गया। बौंडी थाने में बाढ़ के पानी के बीच पुलिस कर्मियों ने खड़े तिरंगे को सलामी दी। मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस कार्यालय पर एसपी डा. विपिन कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण रखने की शपथ भी दिलाई। बाद में अधिकारियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया।
महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पुलिस अधीक्षक को स्वतंत्रता दिवस पर सराहनीय सेवा हेतु पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा भी गोल्डन प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया है। एसपी के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार को पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह रजत पदक प्रदान किया गया है। निरीक्षक संजय कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में रहते हुए अपराध अनुसंधान में अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु भारत के गृहमन्त्री अमित शाह द्वारा केन्द्रीय गृह मन्त्री पदक प्रदान किया गया है। उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस महेन्द्र प्रताप सिंह को इनके 39 वर्ष की सराहनीय सेवाओं के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं 5000 रुपए से विभूषित किया गया है। इसके अतिरिक्त इन्होंने अपने सेवाकाल में 53 नकद पुरस्कार व 20 उत्तम प्रविष्टि व 01 प्रशस्ति पत्र भी अर्जित किये हैं।

Bahraich News : बाढ़ के पानी के बीच पुलिस कर्मियों ने मनाया आजादी का जश्न
RELATED ARTICLES

Most Popular