Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : फावड़े से हमला कर भतीजे ने चाचा-चाची को किया...

Bahraich News : फावड़े से हमला कर भतीजे ने चाचा-चाची को किया ढे़र

संवाददाता

बहराइच। जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में मोटर से पानी चलाने की बात को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा की भतीजे ने आक्रोश में आकर अपने चाचा और चाची को फावड़े से काट डाला। जिससे चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाची ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पयागपुर थाने के चंदवापुर गांव निवासी श्याम मनोहर मोटर से अपने खेत मे पानी लगा रहे थे। इस बीच नाली का पानी पड़ोसी छोटू के घर में चला गया। इसी मामले को लेकर विवाद शुरू हो गया। यह भी पता चला है कि छोटू अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था, चाचा उसे बचाने गया था, तभी विवाद इस कदर बढ़ा कि श्याम मनोहर के भतीजे छोटू ने फावड़े से अपने चाचा चाची को काट डाला। फावड़े से इस कदर वार किया कि घायल श्याम मनोहर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी श्यामादेवी को बहराइच मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में श्यामा देवी की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दिया है। डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है लोग दहशत में हैं। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि युवक अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था उसका चाचा बीच बचाव कराने आया था। भतीजे ने चाचा और चाची पर भी हमला कर दिया, जिससे चाचा की मौके पर मौत हो गई , जबकि चाची ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या व हत्या का प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढें :  पांच लोगों की मौत के मामले में नया मोड़

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular