संवाददाता
बहराइच। जिले के पयागपुर थाने की पुलिस ने आज फर्जी सर्वे अधिकारी बनकर आवास व शौचालय दिलवाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोबरे बाग दा. हसुवापारा में फर्जी सर्वे करने वाले अधिकारी बनकर आवास व शौचालय दिलवाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामवासियों से मिली जानकारी व पूछताछ में यह बात प्रकाश में आई है कि गिरफ्तार अभियुक्त आलोक कुमार पुत्र विनोद कुमार व देवेन्द्र पुत्र मंगल निवासी बेलवा बैसा फत्ते पुरवा थाना विशेश्वरगंज जिला बहराइच द्वारा सर्वे अधिकारी बनकर आवास व शौचालय दिलवाने के नाम पर ग्रामवासियां से अवैध वसूली कर रहे थे। इस सम्बंध में वेद प्रकाश शुक्ला निवासी ग्राम गोबरे के तहरीरी सूचना के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर धारा 170, 384 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक नरसिंह, मुख्य सुनील कुमार यादव, प्रदीप मौर्या शामिल थे।
यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान में चलेगी तालिबान की हुकूमत!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
