Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : फरार अभियुक्त के कब्जे से 22 लाख की चरस...

Bahraich News : फरार अभियुक्त के कब्जे से 22 लाख की चरस बरामद

संवाददाता

बहराइच। जिले के रानीपुर थाने की पुलिस ने अव्वल मसूदपुर गांव के पास गौवध अधिनियम के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किग्रा नेपाली चरस बरामद किया है। चरस की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 22 लाख आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि रानीपुर थाने के गोबरहा गांव में रविवार रात प्रतिबंधित प्रजाति के मवेशी का वध हुआ था। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में एक नामजद आरोपी ताजपुर निवासी सन्नन उर्फ अद्धा को अव्वल मसूदपुर के पास देखा गया है। एएसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह व सीओ पयागपुर नरेश सिंह के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार चौबे, सिपाही चंद्रमणि, धर्मवीर सिंह को साथ लेकर दबिश देकर सन्नन उर्फ अद्धा को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक किग्रा नेपाली चरस बरामद की गई है। जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 22 लाख आंकी गई है। उस पर एनडीपीएस एक्ट में भी केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular